LHC0088 • 11 hour(s) ago • views 644
प्रदूषण से बचती छात्राएं। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पछुआ हवा की गति में कमी आने के साथ राजधानी सहित पांच शहरों की हवा रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रही। राजधानी में तारामंडल के पास का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 255 दर्ज किया गया।
वहीं, गांधी मैदान का 252, समनपुरा का 241, दानापुर का 243 एवं राजवंशी नगर का 231 दर्ज किया गया। राज्य में सिवान की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का एक्यूआइ 267, आरा का 262, हाजीपुर का 243, पटना का 226 एवं बक्सर का 220 एक्यूआइ दर्ज किया गया। पटना की हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 दर्ज किया गया।
किशनगंज और सासाराम की हवा संतोषजनक रही। किशनगंज का एक्यूआइ 53 एवं सासाराम का 66 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राज्य के 13 शहरों की हवा मध्यम स्तर का प्रदूषित रहा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा के घनत्व में वृद्धि होती है।
हवा की गति कम होने के साथ प्रदूषण में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। वहीं, प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होती है। अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य के कारण भी हवा का स्तर खराब होता है।
यहां की हवा सबसे प्रदूषित
शहर एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
सिवान
267
खराब
आरा
262
खराब
हाजीपुर
243
खराब
पटना
226
खराब
बक्सर
220
खराब
मध्यम प्रदूषित रहने वाले शहर
शहर एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
सहरसा
189
मध्यम प्रदूषित
राजगीर
185
मध्यम प्रदूषित
समस्तीपुर
165
मध्यम प्रदूषित
मुजफ्फरपुर
159
मध्यम प्रदूषित
छपरा
155
मध्यम प्रदूषित
औरंगाबाद
152
मध्यम प्रदूषित
भागलपुर
151
मध्यम प्रदूषित
गया
141
मध्यम प्रदूषित
मोतिहारी
133
मध्यम प्रदूषित
पूर्णिया
125
मध्यम प्रदूषित
कटिहार
126
मध्यम प्रदूषित
बेगूसराय
113
संतोषजनक
मुंगेर
107
संतोषजनक
वायु गुणवत्ता की श्रेणी
| AQI रेंज | वायु गुणवत्ता श्रेणी | रंग कोड | | 0 - 50 | अच्छा | ● हरा | | 51 - 100 | संतोषजनक | ● हल्का हरा | | 101 - 200 | मध्यम प्रदूषित | ● पीला | | 201 - 300 | खराब | ● नारंगी | | 301 - 400 | बहुत खराब | ● लाल | | 401 - 450 | गंभीर | ● मैरून |
|
|