search

अमरावती नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने तोड़ा गठबंधन, 6 सीटों पर समर्थन वापस

deltin33 2026-1-12 08:57:30 views 431
  

भाजपा ने तोड़ा रवि राणा की पार्टी से गठबंधन (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा और विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी ने अमरावती नगर निगम चुनावों के लिए अपना गठबंधन तोड़ दिया है। 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले अमरावती भाजपा जिला अध्यक्ष नितिन धांडे ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

भाजपा जिला अध्यक्ष नितिन धांडे बताया कि उनकी पार्टी ने राणा के संगठन को आवंटित छह सीटों से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार

उन्होंने आरोप लगाया, इन सीटों पर हम भारतीय जनता पार्टी से वैचारिक रूप से जुड़े स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं। युवा स्वाभिमान पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए।

हालांकि, नितिन धांडे ने यह कहा कि राणा की पत्नी और पूर्व लोकसभा सांसद नवनीत राणा भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- बीएमसी चुनाव: उद्धव और राज ठाकरे ने मिलकर साधा अदाणी पर निशाना

यह भी पढ़ें- बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना का घोषणापत्र, बुनियादी ढांचे और महिलाओं पर विशेष जोर


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477205