search

UP Weather Update: दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम? नवंबर ने ही दे दिया बड़ा हिंट

cy520520 2025-12-2 21:38:48 views 1120
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर ने दिसंबर में पड़ने वाली ठंड की नींव तैयार कर दी है। कोहरे शुरुआत भी कर दी है। दिसंबर के पहले दिन रिकार्ड 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान ने इसकी पुष्टि कर दी है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने दिसंबर में ठंड की स्थिति का अध्ययन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अध्ययन के आधार पर यह पूर्वानुमान जताया है कि दिसंबर में कोहरा परेशान करेगा। दूसरे पखवारे में पड़ने वाली ठंड सताएगी। महीने के अंतिम दिनों में जमकर कंपाएगी। कोल्डे-डे, कोल्ड-वेव और कोहरे वाले दिनों की संख्या सामान्य से दोगुणी रहेगी।

मौसम विज्ञानी के अध्ययन के अनुसार दिसंबर का अधिकतम तापमान सामान्य से दशमलव आठ और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हो सकता है। कोहरे वाले दिनों की संख्या 16 से 18 दिन रह सकती है। इसका औसत आंकड़ा सात से आठ दिन है। कोल्ड-डे वाले दिन 12 से 14 हो सकते हैं। इनकी औसत संख्या छह से सात है।

कोल्ड-वेव वाले दिनों की संख्या दो से तीन रह सकती है। दिसंबर में औसत कोल्ड वेव वाले दिनों की संख्या एक से दो है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि दिसंबर के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसका कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवा का चलना है। यह हवा पूर्वोत्तर के पहाड़ों की ठंड गोरखपुर और आसपास के जिलों में पहुंचा रही है। तापमान को गिरा रही है। यह वायुमंडलीय परिस्थिति तापमान को गिराने और ठंड को बढ़ाने का क्रम जारी रखेगी। आने वाले दिनों अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकार्ड होगा।

सामान्य से ठंडा रहा नवंबर
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष का नवंबर सामान्य से ज्यादा ठंडा रहा। आंकड़े इसका प्रमाण है। औसत अधिकतम तापमान 28.8 रिकार्ड हुआ, जो इस महीने के सामान्य अधिकतम तापमान से दशमलव छह डिग्री सेल्सियस कम है। औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी सामान्य न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो बीते चार साल में इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।नवंबर में सात दिन कोहरे वाले दिनों के मानक पर रहे। नवंबर में आमतौर पर कोहरे वाले दिनों की संख्या इतनी ही रहती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097