दिल्ली में ठंड के बीच स्कूटी से जाते लोग। जागरण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत आसपास के शहरों का हाल यह है कि बर्फीली ठंडी हवाओं से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, बर्फीली ठंड ने लोगों को रुला दिया है। उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी आज सोमवार (12 जनवरी) के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरे से भी राहत नहीं मिल रही है। आज भी कोहरा ठीक-ठीक था, जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है। कोहरे का असर उड़ानों पर और ट्रेनों के संचालन पर भी देखा गया। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है।
प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत
दिल्ली और आसपास के शहरों के लोगों को इस समय डबल मार झेलनी पड़ रही है, जहां ठंड से रुला रखा है तो वहीं प्रदूषण भी लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है। आज सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 325 के पार रहा, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। जहरीली हवा होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खरासजैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आज कहां कितना AQI
स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार
329
बहुत खराब
बवाना
310
बहुत खराब
द्वारका
324
बहुत खराब
IGI एअरपोर्ट
221
खराब
ITO दिल्ली
296
खराब
जहांगीरपुरी
327
बहुत खराब
मुंडका
339
बहुत खराब
नरेला
270
खराब
रोहिणी
308
बहुत खराब
सोनिया विहार
304
बहुत खराब
वजीरपुर
312
बहुत खराब
गाजियाबाद
210
खराब
नोएडा
286
खराब
गुरुग्राम
322
बहुत खराब
खास प्वाइंट्स-
- अधिकांश जगहों पर AQI बहुत खराब (300+) स्तर पर है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
- मुंडका सबसे खराब (339) और गाजियाबाद सबसे कम (210) दिख रहा है इस लिस्ट में।
- बाहर निकलते समय मास्क (N95) जरूर पहनें और अनावश्यक बाहर जाने से बचें।
दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस शीतलहर के व्यापक असर की पुष्टि की है। जिस वजह से दिल्ली में आज ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। |
|