search

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज उन्नाव दौरा, दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

LHC0088 1 hour(s) ago views 919
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शहर के अरोड़ा रिसार्ट में सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के जन्म दिवस पर आयोजित जन सेवा समर्पण समारोह और बांगरमऊ में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार द्वारा लोकतंत्र सेनानी स्व.परशुराम कटियार के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार द्वारा सोमवार को बांगरमऊ क्षेत्र अपने गांव सुल्तानपुर में अपने पिता लोकतंत्र सेनानी परशुराम कटियार के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूर्वाह्न लगभग 11 बजे समारोह में पहुंचेंगे।

इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी आएंगे। रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ संतोष सिंह, कोतवाल अखिलेश चंद पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

वहीं सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के जन्म दिवस पर शहर के कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में जन सेवा समर्पण समारोह का आयोजन भाजपा ने किया है। बांगरमऊ के बाद अपराह्न लगभग एक बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अरोड़ा रिसार्ट आएंगे जहां वह समारेाह को संबोधित करेंगे।

सांसद के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री धर्मवीर तथा अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह समेत भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी और विधायक सांसद समारोह में शामिल होंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148535

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com