search

आज अयोध्या के कूढ़ासादात में जनसभा करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भव्य स्वागत की तैयारी

cy520520 2026-1-12 05:27:20 views 712
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम अयोध्या आगमन की व्यापक तैयारी की जा रही है। सोमवार को अयोध्या बाराबंकी जिले की सीमा से लेकर रुदौली विधानसभा क्षेत्र तक विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में उनका स्वागत किया जाएगा।

अशरफपुर गंगरेला पेट्रोल पंप पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष कूढ़ासादात में जनसभा करेंगे। विधायक ने कूढ़ासादात स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

शुजागंज मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा, गनौली गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती एवं बूथ अध्यक्ष रामराज के संयोजन में बैठकें की गईं। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अयोध्या आगमन स्मरणीय अवसर है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163583