search

हरियाणा: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा के सामने रखा उपवास

cy520520 2026-1-11 18:27:04 views 757
  

हरियाणा: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। फोटो एक्स



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली/पंचकूला। मनरेगा का नाम बदलकर का नाम बदलकर विकसित भारत- गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) रखने से खफा कांग्रेसियों ने रविवार से विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया।

करीब एक माह तक चलने वाली मुहिम के पहले दिन सभी जिलों में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी प्रतिमा के साथ बैठकर एक दिन का उपवास रखा। कांग्रेसियों का आरोप है कि महात्मा गांधी के नाम पर यूपीए सरकार ने योजना चलाई थी। नाम बदलने की राजनीति में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद कर रही है।

जब-जब नाम बदला जाता है तो सरकार का काफी पैसा खर्च होता है। यह योजना ग्रामीणों के जीवन को सुधारने के लिए कांग्रेस ने आरंभ की थी। जो पूरे विश्व में अपने आप में सबसे बड़ी योजना थी।

विरोध प्रदर्शन के पहले दिन सभी जिलों में कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी तथा विधायक और सांसद शामिल हुए। कांग्रेसियों का आरोप है कि अभी नाम बदला गया है, बाद में योजना ही बंद करने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496