search

Nitish Kumar Yatra: खरमास के बाद फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआत

cy520520 2026-1-11 18:26:53 views 456
  

नीतीश कुमार यात्रा



जागरण संवाददाता, बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के जिलों में यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। यात्रा का नाम समृद्धि यात्रा है। यह सीएम की 16 वीं यात्रा है। हर बार की तरह यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होने वाली है। हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं है।  

लेकिन समृद्धि यात्रा को लेकर लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को को पत्र जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का आगामी 16 जनवरी से जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है।  

वे समृद्धि यात्रा में प्रगति यात्रा एवं सात निश्चिय से संबंधित एवं जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। सीएम जनसंवाद भी करेंगे। जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। मुख्य सचिव ने समृद्धि यात्रा की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री की अब तक की यात्राएं

  • न्याय यात्रा: 12 जुलाई 2005
  • विकास यात्रा: 09 जनवरी 2009
  • धन्यवाद यात्रा: 17 जून 2009
  • प्रवास यात्रा :25 दिसंबर 2009
  • विश्वास यात्रा: 28 अप्रैल 2010
  • सेवा यात्रा: 09 नवंबर 2011
  • अधिकार यात्रा: 19 सितंबर 2012
  • संकल्प यात्रा :05 मार्च 2014
  • सम्पर्क यात्रा: 13 नवंबर 2015
  • निश्चय यात्रा : 09 नवंबर 2016
  • समीक्षा यात्रा: 07 दिसंबर 2017
  • जल, जीवन, हरियाली यात्रा: 03 दिसंबर 2019
  • समाज सुधार अभियान यात्रा: 22 दिसंबर 2021
  • समाधान यात्रा: 05 जनवरी 2023
  • प्रगति यात्रा: 23 दिसंबर 2024
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163766