राजधानी दिल्ली में एक ऐसी वारदात घटी है, जिसने शहर के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक 44 वर्षीय महिला की बेहद नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात साल 2023 में हुए उसके पति के मर्डर से जुड़ी हो सकती है। मृत महिला की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। वह शालीमार बाग की रहने वाली थीं और अपने क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की अध्यक्ष भी थीं।
पुलिस के अनुसार, हमलावर ने उन्हें सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि रचना यादव मूल रूप से भलस्वा गांव की निवासी थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
महिला को सिर में मारी गई गोली
पुलिस के अनुसार, शालीमार बाग पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 10:59 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां रचना यादव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ी मिलीं। घटनास्थल से पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि रचना के पति विजेंद्र यादव की साल 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच अधिकारियों को शक है कि रचना की हत्या उसी पुराने मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। पुलिस ने बताया कि 2023 की हत्या का केस जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
दो साल पहले पति की भी हुई थी हत्या
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-at-somnath-shaurya-yatra-said-colonial-mindset-tried-to-erase-our-glorious-past-article-2336615.html]PM Modi: \“आक्रमणकारी इतिहास बन गए, सोमनाथ आज भी खड़ा है\“, पीएम मोदी ने गुलामी की मानसिकता पर बोला तीखा हमला अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:21 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kerala-third-rape-complaint-filed-against-mla-rahul-mamkootathil-arrest-article-2336608.html]Kerala: विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ रेप की तीसरी शिकायत दर्ज, हुई गिरफ्तारी अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengaluru-close-shave-for-6-as-drunk-techie-crashes-car-into-barbeque-nation-arrested-article-2336595.html]Bengaluru: बेंगलुरु में नशे में धुत सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बारबेक्यू नेशन में घुसाई कार, बाल-बाल बचे 6 लोग अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 1:47 PM
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2023 में विजेंद्र यादव की हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी। इस मामले में भारत यादव और पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। वहीं, मुख्य आरोपी भारत यादव अब भी फरार है और उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, रचना यादव अपने पति की हत्या के मामले में अहम गवाह थीं। अभियोजन पक्ष के लिए उनकी गवाही बहुत ज़रूरी मानी जा रही थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि रचना की हत्या का मकसद इस केस को कमजोर करना और बाकी गवाहों में डर पैदा करना हो सकता है।
पति के मर्डर केस में थीं गवाह
रचना यादव हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में महिला को गोली मारने वाला आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर का एक साथी पहले से ही पास में दिल्ली नंबर की स्पोर्ट्स बाइक लेकर खड़ा था, जिससे वारदात के बाद दोनों आसानी से फरार हो गए। जांच में पता चला है कि रचना एक पड़ोसी से मिलकर वापस लौट रही थीं। उसी दौरान दो हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उनमें से एक ने रचना को रोका और उनका नाम पूछा। जैसे ही रचना ने अपनी पहचान बताई, आरोपी ने तुरंत पिस्तौल निकाली और उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि रचना को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। हमलावरों को उनकी पहचान और रोज़मर्रा की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस कर रही है जांच
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ-वेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमों को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भीष्म सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला पहले हुई हत्या से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस साल 2023 के केस से जुड़े हर पहलू और घोषित भगोड़े अपराधी भरत की भूमिका की दोबारा जांच कर रही है। इस मामले में शामिल शूटरों और पूरी साजिश को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। |
|