search

देवरिया में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद पथराव, मची अफरा-तफरी

Chikheang 2026-1-11 13:27:44 views 1204
  

पथराव के बाद घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस। जागरण  



जागरण संवाददता, रुद्रपुर (देवरिया)। खेल मैदान में शनिवार को युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच उपनगर के पंडा टोली में पथराव शुरू हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने से कुछ लोगों को मामूली चोटें आई।

सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली के अलावा एकौना, गौरीबाजार, मदनपुर आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम पहुंचे एडिशनल एसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने घटना स्थल का दौरा कर जानकारी ली।  

डीएन इंटर कालेज के मैदान में पंडा टोली व टेढ़ा स्थान वार्ड के युवकों के बीच आपसी छींटाकशी के बाद विवाद बढ़ गया। यहां पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों पक्ष के युवकों को शांत करा दी।

उसके बाद दोनों पक्ष के युवक शाम को उपनगर के पंडा टोली में आमने सामने हो गए और दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई। जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई।

यह भी पढ़ें- देवरिया में अवैध मजार पर चला प्रशासन का डंडा, कमेटी ने शुरू की खाली करने की प्रक्रिया

सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख युवक भाग खड़े हुए। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि खेल के मैदान में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसे मौके पर पहुंच कर शांत करा दिया गया। शाम को दोनों पक्षों के बीच पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168147