search

Ankita Bhandari Case: एसआईटी जांच में तेजी, उर्मिला और सुरेश की आवाज के नमूने लेने की तैयारी

Chikheang 2026-1-11 11:56:51 views 794
  

उर्मिला और सुरेश की आवाज के नमूने लेने की तैयारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ऑडियो प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी जल्द ही उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर की आवाज के नमूने लेने की तैयारी में है। संभवत: सोमवार को इस संबंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। वहीं, उर्मिला और सुरेश राठौर का मोबाइल फोन जमा कराने के लिए विवेचक की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर अभी सुनवाई नहीं हो सकी।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बातचीत की ऑडियो क्लिप में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कथित वीआईपी का जिक्र आने के बाद दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में चार मुकदमें दर्ज हुए हैं। जिनकी जांच एसपी सिटी अभय सिंह की अगुवाई वाली एसआईटी कर रही है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ हो चुकी है और रिकॉर्डिंग क्लिप भी एसआईटी कब्जे में ले चुकी है।

अब क्लिप में सुनाई दे रही आवाज से उर्मिला व सुरेश की आवाज का मिलान कराने के लिए जांच को अगले पड़ाव में ले जाने की तैयारी है। दोनों की आवाज के नमूने लैब भेजने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिलने पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आवाज के सैंपल लिए जाएंगे।

माना जा रहा है कि सोमवार को प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। इसके अलावा उर्मिला और सुरेश राठौर के मोबाइल फोन जमा कराने के लिए विवेचक निरीक्षक आरके सकलानी की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई होनी बाकी है। सोमवार के बाद जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का झूठ पकड़ेगी नार्को टेस्ट की मशीन!

यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari Murder: उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान भाजपा महिला नेता की मौजूदगी, अब उठ रहे सवाल

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीबीआइ जांच पर उर्मिला सनावर बोलीं- अब सोऊंगी चैन की नींद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949