search

ऊना में नेस्ले कंपनी के कर्मचारियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायल व दो की हालत गंभीर; क्या धुंध रही हादसे कारण?

cy520520 2026-1-11 11:56:49 views 329
  

ऊना में नेस्ले कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  



जागरण टीम, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत हीरा थड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह नेस्ले टाहलीवाल में कार्यरत कर्मचारियों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया। वाहन रेलिंग तोड़कर नीचे नाले में आ गिरा व पलट गया।

हादसे में वाहन में सवार सात कर्मचारी घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
घनी धुंध व तेज रफ्तार हादसे का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन रोजाना की तरह कर्मचारियों को फैक्ट्री की ओर ले जा रहा था, इसी दौरान हीरा थड़ा के समीप घनी धुंध और तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे नाले में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।
चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल दुलेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पांच कर्मचारियों की हालत स्थिर है, जबकि दो को गंभीर चोटें आने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सुबह की घनी धुंध माना जा रहा है। पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव: हाई कोर्ट के निर्णय के बाद निर्वाचन आयोग ने बुलाई बैठक, क्या रहेगा एजेंडा; पुनर्गठन का क्या होगा?

यह भी पढ़ें: अमेरिका के कब्जे में मैरिनेरा तेल टैंकर पर हिमाचल का युवक भी फंसा, घर में चल रही शादी की तैयारी; पिता से हुई थी आखिरी बार बात
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392