search

झारखंड की राजधानी में पुरुष उम्मीदवार फेल, हर बार महिलाओं ने जीता मेयर का चुनाव

Chikheang 8 hour(s) ago views 476
  

रांची की पहली मेयर रमा खलखो और वर्तमान मेयर आशा लकड़ा। फाइल फोटो



आदिल हसन, रांची। झारखंड राज्य गठन के बाद से अबतक तीन बार नगर निकाय चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अबतक रांची नगर निगम के मेयर सीट पर महिलाओं का ही दबदबा रहा है। वर्ष 2008 में रांची नगर निगम मेयर सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित था। इस चुनाव को जीतकर रमा खलखो रांची की पहली महिला मेयर बनी।

इसके बाद वर्ष 2014 (उपचुनाव) और 2018 में रांची नगर निगम मेयर सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) अन्य के लिए आरक्षित रहा। वर्ष 2014 में मेयर पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों मैदान में थे।

इनमें नौ पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी शामिल थी। इस उपचुनाव में आशा लकड़ा ने 14,969 वोटों से नवीन लकड़ा को हराया था। आशा को 40,941 और नवीन को 25,972 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर वर्षा गाड़ी और पूर्व मेयर रमा खलखो चौथे व अजीत उरांच पांचवें स्थान पर रहे।

वहीं, वर्ष 2018 में पहली बार झारखंड में मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव दलीय आधारित हुए। जिसमें मेयर पद पर भाजपा के टिकट पर आशा लकड़ा ने झामुमो प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार मतों के भारी अंतर से हराया और लगातार दूसरी बार रांची का मेयर बनकर इतिहास रच दिया।

इस चुनाव में मेयर पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में थें। जिनमें भाजपा से मेयर आशा लकड़ा, जेवीएम से शिव कुमार कच्छप, आजसू से कुसुम रंजीता सिंह मुंडा, झामुमो से वर्षा गाड़ी, अजय कुमार तिर्की शामिल थे, लेकिन इस बार भी चुनाव में महिला प्रत्याशी का दबदबा रहा। वर्ष 2026 में पूर्व की तरह मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप (पार्टी समर्थित) से होगा। साथ ही चुने हुए पार्षद अपने में किसी को डिप्टी मेयर चुनेंगे।
2014 में मेयर चुनाव में किसे कितने वोट मिले

कुल वोटिंग- 1,27,965
आशा लकड़ा 40,941
नवीन लकड़ा 25,972
बरसा गाड़ी 22,534
रमा खलखो 11,604
अजीत उरांव 5857
लोकेश खलखो 3334
दुर्गा मुंडा 3182
गगन कच्छप 2841
सुनील कुजूर 2037
माइकल एक्का 2009
माधुरी लकड़ा 1815
गणेश लोहरा 1046
सुदामा खलखो 1044
पुष्पा कच्छप 827
2018 में मेयर चुनाव में किसे कितने वोट मिले

आशा लकड़ा- भाजपा-149623

वर्षा गाड़ी- झामुमो -110007

कुसुम रंजीता सिंह- आजसू- 23824

अजय तिर्की निर्दलीय-कांग्रेस समर्थित- 20979

झारखंड विकास मोर्चा (प्र)-शिव कुमार कच्छप-19768
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150264

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com