search

धनबाद में बेखौफ अपराधियों का तांडव, राशन दुकानदार को मारी दो गोली

Chikheang 2026-1-11 09:57:19 views 1103
  

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और जुटे लोग। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, तेतुलमारी (धनबाद)। Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार की रात तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने राशन दुकानदार अर्जुन महतो को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल अर्जुन महतो को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

  

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलाटांड निवासी अर्जुन महतो अपने पिता गेंदू महतो के साथ रात करीब 9:45 बजे शक्ति चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे शक्ति चौक के पास पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। अपराधियों ने चेहरे पर हेलमेट और मफलर बांध रखा था। संदिग्धों को देखकर अर्जुन और उसके पिता ने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगने से अर्जुन महतो की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। दो गोलियां उसके हाथ में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तेतुलमारी थाना पुलिस को जानकारी दी और घायल अर्जुन को तत्काल धनबाद ले जाया गया।

सूचना मिलने पर तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास झाड़ियों में खोखे की तलाश भी की। अर्जुन के पिता गेंदू महतो ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार थी और वे दो बाइक पर सवार थे।

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने अर्जुन महतो को निशाना बनाया था। उस समय पिस्तौल का भय दिखाकर उससे करीब 30 हजार रुपये लूट लिए गए थे। महतो का धनबाद से SGS Hospital में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने आपरेशन कर उसकी बांह से दो गोली निकाली है। स्थिति नियंत्रण में है।  

तेतुलमारी थानेदार विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167887