दिसंबर 2025 में मारुति बलेनो बनी भारत की नंबर 1 कार।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पैसेंजर व्हीकल बाजार दिसंबर 2025 में बेहतरीन बिक्री देखने के लिए मिली। हैचबैक, सेडान और SUV—तीनों सेगमेंट में अच्छी मांग देखने को मिली, जिसका असर टॉप-सेलिंग मॉडल्स की सालाना ग्रोथ में साफ दिखा। टॉप 10 कारों की कुल बिक्री दिसंबर 2025 में 1,80,758 यूनिट रही, जो दिसंबर 2024 की 1,38,357 यूनिट्स के मुकाबले 30.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त है। इस उछाल के पीछे त्योहारों की मांग का असर, साल-अंत के ऑफर्स और बेहतर सप्लाई जैसे कारक रहे।
बिक्री में कौन रहा आगे?
दिसंबर 2025 में Maruti Baleno देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी। इसकी 22,108 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई, जो सालाना आधार पर 142.6 प्रतिशत की बड़ी छलांग है। इसके ठीक पीछे Maruti Fronx रही, जिसकी 20,706 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है।
टॉप 10 कारें (Top 10 Cars) दिसंबर 2025 (Dec-25) दिसंबर 2024 (Dec-24)
Baleno
22,108
9,112
Fronx
20,706
10,752
Nexon / EV
19,375
13,536
Dzire
19,072
16,573
Swift
18,767
10,421
Brezza
17,704
17,336
Ertiga
16,586
16,056
Punch / EV
15,980
15,073
Scorpio / N
15,885
12,195
Wagon R
14,575
17,303
कुल
1,80,758
1,38,357
तीसरे स्थान पर Tata Nexon (ICE + EV) ने 19,375 यूनिट्स के साथ जगह बनाई और 43 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की। यह दिखाता है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक विकल्पों की मांग भी लगातार बनी हुई है।
इसके बाद Maruti Dzire औक Maruti Swift की बिक्री क्रमशः 19,072 और 18,767 यूनिट्स रही। इसके के साथ टॉप 10 में शामिल रहीं। दोनों ने डबल-डिजिट ग्रोथ दी।
Brezza और Ertiga ने स्थिर वॉल्यूम बनाए रखा। वहीं Punch (ICE + EV) और Scorpio (क्लासिक + N) की मौजूदगी टॉप 10 में इस बात का संकेत है कि कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। इस सूची में Wagon-R एकमात्र मॉडल रहा, जिसमें सालाना आधार पर गिरावट दर्ज हुई।
SUV सेगमेंट का दबदबा
SUVs ने दिसंबर 2025 में खरीदारों की पसंद पर अपना दबदबा कायम रखा। टॉप 15 SUVs की कुल बिक्री 1,79,357 यूनिट रही, जो दिसंबर 2024 के मुकाबले 35.04 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ है।
SUV चार्ट में Maruti Suzuki Fronx ने 20,706 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि Nexon (ICE + EV) 19,375 यूनिट्स के साथ उसके बेहद करीब दूसरे स्थान पर रही।
सोर्स: यह रिटेल सेल्स डेटा FADA रिसर्च से लिया गया है। |