search

फिरोजाबाद में प्रवीण तोगड़िया का आह्वान: धर्म और राष्ट्रहित में एकजुट हों सनातनी

Chikheang 2026-1-11 08:26:07 views 1188
  

फिरोजाबाद आए प्रवीन तोगड़िया।



संवाद सूत्र, जागरण. नारखी (फिरोजाबाद): अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष का शनिवार सुबह नौ बजे बछगांव चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी सनातनी भाइयों को एकजुट होकर धर्म और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। इसके बाद वह बदायूं के लिए रवाना हो गए।
अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करना


राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के जिले में आगमन पर जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। गदा भेंट की। संस्थापक ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करना है, जिससे सनातन संस्कृति को मजबूती मिले और समाज धार्मिक रूप से संगठित हो। इस दौरान संगठन की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की और हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प लिया।

प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह, केके तिवारी, आयुष जादौन, शिवा सिंह, अविनाश तिवारी, उदयवीर ठाकुर, संजीव अमौरिया उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949