search

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, थाने में धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष

cy520520 2026-1-11 01:56:33 views 836
  

थाने में धरना पर बैठे नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी। (फोटो- जागरण)



जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल के चंद्रकोना रोड पर शनिवार को बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले किया गया है। अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। कई लोग जख्मी हो गए। इस घटना के विरोध तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर सुवेंदु चंद्रकोना पुलिस थाने में घरने पर बैठ गए।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय घटी जब पुरुलिया से लौटते समय सुवेंदु का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे।

इस घटना के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रकोना पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इस घटना में अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290