search

बरेली में उप मुख्यमंत्री की गाड़ी से टकराई गाय, बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य

Chikheang 2026-1-10 23:27:15 views 1058
  



जागरण संवाददाता, बरेली। शहर से वापस एयरपोर्ट को लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार से अचानक सड़क पार कर रहे एक गाय टकरा गई। हादसे में उप मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे। उन्होंने मौके पर दूसरी कार में बैठाकर एयरपोर्ट भेजा गया।

उप मुख्यमंत्री फरीदपुर के गांव लौंगपुर में जन चौपाल करने के बाद बदायूं के दातागंज निकल गए थे। वहां से शाम 5:30 बजे वह बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से शाम छह बजे एयरपोर्ट की ओर उनका काफिला निकला।

पीलीभीत रोड पर बजरंग ढाबे के पास अचानक उनकी कार से सड़क पार कर रही एक गाय आकर टकरा गई। हादसे में उप मुख्यमंत्री समेत किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई।

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि कार से गाय टकराने के बाद मौके पर दूसरी कार से उप मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट भेजा गया। वहां से उप मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167848