search

AAP नेताओं ने BJP की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर की प्रार्थना, फर्जी वीडियो विवाद को लेकर साधा निशाना

LHC0088 2026-1-10 23:27:12 views 731
  

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर भारतीय जनता पार्टी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आप नेताओं ने शनिवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर भारतीय जनता पार्टी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी दिल्ली सरकार में विधायक एवं मंत्री धर्म की आड़ में आजकल जिस प्रकार से झूठे वीडियो चलाकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की राजनीति कर रहे हैं, हम उनकी सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

भाजपा इस प्रकार की घटिया और धर्म की राजनीति से बाज़ आए। प्रार्थना कार्यक्रम में प्रदेश सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी के विधायक जरनैल सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, विधायक प्रेम कुमार चौहान, निगम पार्षद पंकज गुप्ता, निगम पार्षद सारिका चौधरी एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

वहीं ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर गुरुओं का अपमान किया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संजय सिंह ने कहा कि यह फर्जी वीडियो सिर्फ दिल्ली के भाजपा नेताओं ने ही प्रसारित नहीं किया, बल्कि इनके राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी फर्जी वीडियो को ट्वीट किया।

भाजपा ने सुनियोजित साजिश के तहत पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने के उद्देश्य से आतिशी के नाम पर एक झूठा वीडियो देश भर में फैलाया। सिख समाज अपने उपर तमाम अत्याचार बर्दाश्त कर सकते हैं। लाठी-मुकदमें, जेल बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन अपने गुरुओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद भाजपा सिख गुरुओं की बेअदबी को लेकर पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। इसलिए स्पीकर को चाहिए कि कपिल मिश्रा की सदस्यता तत्काल रद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा सत्र के पांच दिन बर्बाद कर दिए।

उन्होंने कहा कि इसमें दिल्ली की कानून-व्यवस्था, प्रदूषण, गंदे पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा ने इससे ध्यान भटकाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर प्रसारित कर लोगों की भावनाओं का आहत किया। इसलिए भाजपा नेताओं द्वारा प्रसारित वीडियो को भी डिलिट कराया जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा अब भी \“बहुत खराब\“, फिलहाल सुधार के आसार नहीं; कई इलाकों का AQI 400 के पार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165813