search

दिघवारा-शेरपुर 6 लेन पुल के लिए तोड़ा जाने लगा मस्‍ज‍िद; फिर प्रशासन ने क्‍यों रोक दी कार्रवाई?

Chikheang 2026-1-10 19:26:42 views 898
  

ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी। जागरण  



संवाद सूत्र दिघवारा (सारण)। Dighwara-Sherpur Six lane Bridge:  शेरपुर–दिघवारा सिक्स लेन पुल निर्माण की जद में आने वाली पुरानी नूरी जामा मस्जिद को हटाने प्रशासनिक अमले की कार्रवाई फिलहाल स्थगित हो गई।

शनिवार को मस्जिद हटाने प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ बुलडोजर और पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचा, लेकिन स्थानीय मुस्लिम समुदाय और ग्रामीणों के विरोध के कारण मस्जिद को तत्काल नहीं तोड़ा जा सका।

प्रशासन और लोगों के बीच दो-तीन घंटे तक वार्ता चलने के बाद मस्जिद के युवकों ने खुद अपने हाथ में खंती और हथौड़े लेकर ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके दौरान प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एक तरफ की बाउंड़ी तोड़ दी गई। इस मौके पर सोनपुर एसडीओ स्निग्धा नेहा, दिघवारा बीडीओ अमरनाथ, सीओ मिठ्ठू प्रसाद, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा समेत दर्जनों पुलिस अधिकारी व जिला बल के जवान मौजूद रहे।

बताया जाता है कि प्रशासन भारी बल और बुलडोजर के साथ मस्जिद तोड़ने पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए इसे रोक दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि इस समय कड़ाके की ठंड और आने वाले पर्व-त्योहारों के कारण मस्जिद को हटाने से नमाजियों को परेशानी होगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मस्जिद को लेकर नोटिस जारी किया गया था और वर्ष 2025 के अंत में मुआवजा राशि मिल चुकी है। नई मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू तो हो चुका है, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ है।  

स्थानीय निवासी एजाज खान ने बताया कि सरकार का नियम स्पष्ट है—पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि निर्माण कार्य पूरा होने तक मस्जिद पर कोई बल प्रयोग न किया जाए।

ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी से भी अनुरोध किया कि यदि परियोजना में देरी है तो इसे पूरा कर दस दिनों के भीतर नई मस्जिद का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

फिलहाल प्रशासन ने ग्रामीणों की सहमति के बाद बिना किसी कार्रवाई के लौटना उचित समझा। यह मामला पुल निर्माण और धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनाओं के बीच संतुलन साधने की चुनौती के रूप में सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के सहयोग और संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632