search

मामूली बात पर हो गया हिंसक विवाद, मथुरा में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की लाठियों से पीट पीटकर हत्या

deltin33 2026-1-10 18:27:37 views 1017
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संसू, जागरण तरौली (मथुरा)। थाना छाता क्षेत्र के गांव सिहाना में मामूली विवाद में शुक्रवार की शाम सेवानिवृत्त रेलकर्मी को गांव के ही दो युवकों ने मामूली विवाद में लाठियों से बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात्रि में ही रेलकर्मी की मृत्यु हो गई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।  

ग्राम सिहाना निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल रेलवे से सेवानिवृत्त थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह गांव से खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही दो सगे भाई मिल गए और बाबूलाल को रोक लिया। आरोप है पहले गालीगलौज की और फिर लाठियों से बुरी तरह हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर व शरीर पर कई प्रहार कर उन्हें मरणासन्न समझ भाग गए।

कुछ देर में स्वजन मौके पर पहुंचे और बाबूलाल को निजी अस्पताल ले गए। रात्रि 11 बजे बाबूलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया, आरोपित कमल व तरुण कुमार सगे भाई हैं।

इन लोगों से पूर्व में भी विवाद हो चुका है। आरोपित दबंग हैं जो आए दिन स्वजन के साथ मारपीट व गालीगलौज करते आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया, आरोपितों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वे फरार हैं। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476771