search

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने बोले आगरा के जनप्रतिनिधि, कमिश्नरेट में निरंकुश हो गई है पुलिस

deltin33 2026-1-10 18:27:18 views 513
  

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलते आगरा के जनप्रतिनिधि।  



जागरण संवाददाता, आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सर्किट हाउस में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कमिश्ररेट पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।सभी ने कहा कि पुलिसकर्मी निरंकुश हो गए हैं। कोई टांग तोड़ रहा है तो कोई हाथ तोड़ रहा है।उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है।

जनप्रतिनिधियों ने जेल में हो रही वसूली का मामला भी उठाया। उप मुख्यमंत्री ने अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह को बुलाकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सभी मामलों को लिखकर दें। कार्रवाई कराई जाएगी।  

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के बाद उप मुख्यमंत्री ने दोपहर एक बजे जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।जैसे ही उन्होंने पूछा कि क्या चल रहा है? संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिए।

हाल ही में किरावली में राजू पंडित की थाने में बुलाकर टांग तोड़ने की घटना की जानकारी दी और जीवनी मंडी पुलिस चौकी में नरेंद्र कुशवाह को डंडे से पीटने की भी शिकायत की। थानों में चल रही निरंकुशता के और भी मामले उन्होंने उप मुख्यमंत्री के सामने रखे। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में समर्थन किया।

सभी ने कहा कि कमिश्ररेट जिस उद्देश्य के साथ बनाया गया था। उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो रही है। इससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। एक जनप्रतिनिधि ने जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पहले जेल में 800 रुपये मशक्कत कटती थी। अब यह एक लाख रुपये हो गई है। जेल में एक लाख रुपये मशक्कत ली जा रही है। न देने पर उत्पीड़न किया जाता है।

उप मुख्यमंत्री के बुलाने पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह पहुंचे। उनसे पूछा कि पुलिस द्वारा की गई मारपीट के दोनों मामलों में क्या कार्रवाई हुई? अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निलंबन कोई कार्रवाई नहीं है।

उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाए या ऐसी कार्रवाई की जाए जो नजीर बने। नाराजगी जताते हुए कहा कि किस उद्देश्य के साथ कमिश्नरेट बनाया गया था और क्या बना दिया है। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी लिखकर दीजिए। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476507