search

मथुरा में गोकशी के संदेह पर हंगामा: मांस बरामद, कबाड़ गोदामों में आग

cy520520 2026-1-10 08:56:15 views 407
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। शहर की अजय नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह गोकशी के संदेह में जमकर हंगामा हुआ। गोसेवकों ने मांस लेकर जा रहे एक तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे लेकर कालोनी पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस को घेरा और जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस खुद को बचाकर वहां से निकली।

हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन घरों से मांस व खाल मिली है। इसी बीच किसी ने कबाड़ के दो गोदाम पर एक स्थान पर खुले में पड़े कबाड़ में आग लगा दी। इससे स्थिति और बिगड़ गई। एक गोदाम पूरी तरह खाक हो गया, जबकि दूसरा आधा जला। किसी तरह दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस को घेरा, तीन घरों से मिला मांस व खाल

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सूचना पर आधा दर्जन गोसेवकों ने अजय नगर से मांस लेकर जा रहे डीग गेट निवासी इलियास को गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा के बीच 15 पैकेट मांस के साथ दबोच लिया। फिर सूचना पर यूपी डायल-112 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मी इलियास को लेकर उसके बताए स्थान अजय नगर पहुंचे। यहां 15 मकान एक ही स्थान पर बने थे। पुलिस ने घरों की तलाशी शुरू की, तो महिलाओं ने एकजुट होकर पुलिस को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मी घबरा गए और किसी तरह खुद को बचाकर बाहर भागे।

क्षेत्र में तनाव, कई थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति


उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। करीब 11 बजे हाईवे समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे। अजय नगर कालोनी में मकानों की तलाशी ली। तीन घरों से मांस व पशुओं की खाल बरामद हुई। इस दौरान कथित गोरक्षक आ गए और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। इसी बीच वहां किसी ने दो कबाड़ के गोदाम और एक स्थान पर खुले में पड़े कबाड़ में आग लगा दी। पुलिस ने दमकल बुलाई, लेकिन तब तक एक गोदाम पूरी तरह खाक हो चुका था। एक गोदाम आधा जल गया। घटनास्थल से पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
सात पर गोवध निवारण अधिनियम की रिपोर्ट

बांकेबिहारी गोसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नगर निवासी नीरज कुमार शर्मा ने बताया, छह माह से जानकारी मिल रही थी कि अजय नगर में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पशुओं का कटान हो रहा है। वह मांस तस्कर की तलाश में जुटे थे। छह माह पूर्व उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह बोलेरो की टक्कर मारकर भागने में कामयाब हो गया था।

नीरज के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम की धारा तीन, पांच व आठ के तहत इलियास, इस्लाम हाजी, नदीम, शाहरुख, विलाल, करमान, गुल्ला आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, तीन घरों से मांस व खाल मिली है। मांस किसका है, यह जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है, आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ध्यान भटकाने को लगाई आग

मथुरा। गोसेवकों का कहना है कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई न कर सके, इसको लेकर ध्यान भटकाने के लिए आरोपित पक्ष के लोगों ने ही कबाड़ गोदाम में आग लगाई है। पूर्व में भी ये लोग इस तरह का प्रयास कर चुके हैं।


दिखावे को कबाड़ गोदाम, काटे जाते गोवंशी

गोसेवकों के अनुसार, अजय नगर में 10-15 मकानों की अलग बस्ती है। इसे दिल्ली बाउंड्री नाम से जाना जाता है। यहां दिखावे के लिए कबाड़ गोदाम चल रहे हैं। लेकिन, उनके अंदर असल में अवैध रूप से पशुओं का कटान होता है। यहां कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन घरों में पशुओं के कटान होने, खाल, खुर एवं मांस बरामद हुआ है। देखने में मांस गोवंशी का प्रतीत हो रहा है। आरोपतों ने जमीन में एक पक्का गड्ढा बना लिया है, उसके अंदर भी ये पशुओं के कटे अवशेष डालते हैं।


अजय नगर से मांस व खाल बरामद हुई है। जांच के बाद किस पशु की है, स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में प्राथमिकी हाईवे थाने में दर्ज की गई है। किसने कबाड़ में आग लगा दी थी, इसकी जांच की जा रही है। -राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275