search

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए पंखुड़ी डिजिटल पोर्टल शुरू, इस तरह से करेगा काम

cy520520 2026-1-9 23:56:48 views 365
  

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए पंखुड़ी डिजिटल पोर्टल शुरू (फोटो- एक्स)



पीटीआई, नई दिल्ली। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पंखुड़ी\“ नाम से नया वेब पोर्टल शुरू किया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक, स्वयंसेवी संगठन, प्रवासी भारतीय और कार्पोरेट कंपनियां महिला और बाल कल्याण से जुड़ी सरकारी पहलों से सीधे जुड़कर सहयोग कर सकेंगी।

इसका मकसद शुरुआती बचपन की देखभाल, महिला सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को एक ही मंच पर लाना है।

पंखुड़ी पोर्टल पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के अवसर उपलब्ध कराएगा।

इससे सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने में आसानी होगी। पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-मौद्रिक और पारदर्शी मंच है, जिसमें किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन नहीं होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162808