search

Grok पर पेड यूजर्स ही कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल, नहीं दिखेगीं बिकिनी वाली तस्वीरें

LHC0088 2026-1-9 23:26:43 views 706
  

ग्रोक के इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में उठे विरोध के स्वर के बाद एलन मस्क के एआई चैटबॉट के इमेज जेनरेशन फीचर का उपयोग सीमित कर दिया गया है। अब इसका उपयोग सिर्फ पेड यूजर्स कर सकेंगे।

यह बवाल तब शुरू हुआ, जब ग्रोक ने दूसरों द्वारा पोस्ट तस्वीरों को एडिट करने के लिए बड़ी संख्या में यूजर्स अनुरोधों को स्वीकार करना शुरू कर दिया। इन अनुरोधों में महिलाओं को बिकिनी में या यौन उत्तेजक पोज में दिखाना शामिल है।
शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी

शोधकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ मामलों में तस्वीरों में बच्चे भी दिखाई दे रहे थे। दुनिया भर की सरकारों ने इस प्लेटफार्म की निंदा की है और इसकी जांच शुरू कर दी है।
इस काम के लिए करना होगा सब्सक्राइब

ग्रोक शुक्रवार को तस्वीरों को बदलने के अनुरोधों का जवाब इस संदेश के साथ दे रहा था। “तस्वीर बनाना और एडिट करना फिलहाल सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इन फीचर्स को अनलॉक करने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।\“\“

यह भी पढ़ें: Grok के जवाब से सहमत नहीं भारत सरकार, फेक और यौन शोषण संबंधी पोस्ट करने वालों पर होगा एक्शन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165215