search

यूपी के इस जिले में पहली बार चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, कांपे लोग; दिन में धूप भी ठंड से नहीं दे पाई राहत

cy520520 2026-1-9 20:26:54 views 662
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। पहली बार पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हाड़ कंपाऊ ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को बहुत राहत नहीं दिला सकी। सर्द हवाएं लोगों को दिनभर परेशान करती रहीं। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे के बाद तक चालक लाइट जलाकर चार पहिया वाहनों से धीमी गति से गुजरते नजर आए। शाम होते ही फिर कंपकंपी छूटने लगी। हालांकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार का अनुमान है।

इस बार ठंड में शुक्रवार को सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका आभास भोर से ही होने लगा। बिस्तर से उठते ही ठंड रोज की अपेक्षा अधिक महसूस हुई। हाथ पैर ठिठुरने के साथ गलन महसूस कर रहे थे। वहीं घरों के बाहर वातावरण में कोहरा छाया रहा।

दृष्यता भी कोहरे में कम रही। 20 मीटर का भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। यह स्थिति सुबह 10 बजे के बाद तक बनी रहने के कारण ही सड़कों पर चहल-पहल देर से बढ़ी। दुकान व बाजार की दुकानें भी देर से खुलीं। हालांकि दोपहर 12 बजे से चार बजे तक गुनगुनी धूप आती जाती रही लेकिन बादलों के रहते इससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी।

शाम होने पर फिर ठिठुरन शुरु होते ही कंपकंपी सी बनने लगी थी। दोपहिया वाहनों व ई रिक्शा जैसे साधनों से आते-जाते समय लोग कंपकंपी ही महसूस कर रहे थे। रात में फिर कोहरे की धुंध आने पर चार पहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हाईवे समेत स्वार,बिलासपुर,केमरी और शाहबाद रोड पर वाहन धीमी गति से पास हो रहे थे।

इधर ठंड के कारण रेलवे स्टेशन,रोडवेज डिपो परिसर, सिविल लाइन चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलने पर राहगीर आग तापकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162637