search

Jamshedpur Nikay chunav update: मानगो-जुगसलाई में महिला राज! जानें कौन से वार्ड में कौन लड़ सकेगा चुनाव

Chikheang 2026-1-9 18:57:59 views 655
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा गजट के अनुसार, जमशेदपुर के दो प्रमुख निकायों मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लिए आरक्षण का रोस्टर स्पष्ट कर दिया गया है।    इस बार चुनावी मैदान में महिलाओं का दबदबा रहने वाला है, क्योंकि दोनों ही निकायों में मेयर/अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवारों का रास्ता साफ हो गया है।  
मेयर पद के लिए जनता करेगी सीधा चुनाव नई व्यवस्था के तहत मानगो और जुगसलाई दोनों निकायों को अनारक्षित घोषित किया गया है, जिसका अर्थ है कि मेयर/अध्यक्ष पद के लिए कोई भी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकती है।    इस बार सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि इस बार मेयर का चुनाव पार्षदों के माध्यम से नहीं, बल्कि आम जनता द्वारा सीधे मतदान से होगा।मसलन पूर्वी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव में महिलाओं का दबदबा कायम होगा।   
मानगो नगर निगम: पहली बार होगा ऐतिहासिक मतदान मानगो नगर निगम के गठन के बाद यह पहला मौका है जब यहां के निवासी अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डालेंगे। 36 वार्डों वाले इस निगम में आरक्षण की स्थिति कुछ इस प्रकार है।  

कुल वार्ड: 36
महिला आरक्षण: 17 वार्ड सदस्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।


अनारक्षित सीटें: कुल 19 वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें से 9 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।


ओबीसी का दबदबा: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC-1) के लिए सर्वाधिक 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग (OBC-2) के खाते में 2 वार्ड आए हैं।


ST/SC आरक्षण: अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 और अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है।


जनसंख्या का समीकरण: मानगो में ओबीसी-1 की जनसंख्या 73,742 और ओबीसी-2 की 14,648 है। वार्ड-27 में ओबीसी-1 की सर्वाधिक आबादी है, जबकि वार्ड-1 में ओबीसी-2 की संख्या सबसे ज्यादा है।  
जुगसलाई नगर परिषद: 44 साल बाद लौटेगी चुनावी रौनक जुगसलाई में लोकतंत्र का उत्सव पूरे 44 वर्षों के बाद मनाया जाएगा। यहां कुल 22 वार्डों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।  
कुल वार्ड: 22
आरक्षित सीटें: 11 वार्डों को आरक्षित घोषित किया गया है।


महिला आरक्षण: कुल 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।


वार्डवार विवरण: OBC-1: वार्ड संख्या 1, 5, 6, 7, 9, 10, 11 आरक्षित हैं। (वार्ड 6 और 10 में केवल OBC-1 महिला प्रत्याशी होंगी)।


OBC-2: वार्ड संख्या 13, 14, 18 आरक्षित हैं। (वार्ड 13 में OBC-2 महिला प्रत्याशी)।


सामान्य (महिला): वार्ड संख्या 15, 19, 20, 21 और 22 में सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी।  



नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आंकड़ों ने चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। मानगो और जुगसलाई दोनों क्षेत्रों में वार्डवार आरक्षण तय होने के बाद अब भावी प्रत्याशी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।    जिला प्रशासन अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और मतदान केंद्रों के निर्धारण पर जोर दे रहा है। आरक्षण का रोस्‍टर जारी होने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237