search

जनवरी में बंद हो जाएंगी सभी खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा डाइट भत्ता; बढ़ सकती है परेशानी

LHC0088 2026-1-9 18:26:38 views 1114
  

जनवरी में बंद हो जाएंगी सभी खेल नर्सरियां



जागरण संवाददाता, जींद। जिंद जिले की सभी खेल नर्सरियां 31 जनवरी के बाद बंद हो जाएंगी, फिर अप्रैल 2026 में नई खेल नर्सरियां अलॉट होंगी। जानकारी के अनुसार, जिले में 58 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों व सरकारी स्कूलों को अलॉट हैं। इससे पहले पिछले सत्र में 82 खेल नर्सरियां निजी संचालकों को अलॉट की गई थीं।

जिले में 15 विभागीय खेल नर्सरियां भी हैं, जो 31 जनवरी के बाद भी जारी रहेंगी। इसके बाद से उनमें अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को डाइट भत्ता नहीं मिलेगा। जबकि, अभी खिलाड़ियों को पिछले तीन महीने का भी डाइट भत्ता मिलना बाकी है।
खिलाड़ियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

इसके अलावा खिलाड़ियों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा पिछले साल अगस्त महीने के बाद खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए थे। हाजिरी के आधार पर ही खिलाड़ियों को डाइट राशि मिलती है।

खिलाड़ियों को महीने में 22 दिन हाजिरी लगानी अनिवार्य है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खेल विभाग की ओर से आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाती है।


जनवरी माह के बाद खेल नर्सरियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद नए सत्र में अप्रैल माह में नई खेल नर्सरियां अलॉट होंगी। खेल नर्सरी संचालकों को ग्रेडिंग दी जाएगी। इसके लिए उनका डाटा मांगा गया है। जो बेहतर खेल नर्सरियां होंगी, उनको नए सत्र में प्राथमिकता दी जाएगी।- रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, जींद।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164963