search

पूर्व शासन से जुड़े लंबित सभी मामलों को फिर से खोलेगी श्रीलंका की सरकार, PM ने संसद को दी जानकारी

Chikheang 2026-1-9 17:56:48 views 346
  

पूर्व शासन के जुड़े लंबित सभी मामलों को फिर से खोलेगी श्रीलंका की सरकार  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका की सरकार पूर्व शासन से जुड़े लंबित सभी मामलों को फिर से खोलेगी। श्रीलंका की संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि 2019 से 2024 के बीच वापस लिए गए 102 में से 65 मामलों को फिर से दायर किया गया है।

साथ ही गलत कार्यों में शामिल पूर्व सरकार के नेताओं के खिलाफ लंबित सभी मामलों को फिर से शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री हरिनी अमरसुरिया ने संसद को बताया, “हम किसी को नहीं बख्शेंगे, जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के मामले में हुआ था। हम इन मामलों को सही ढंग से निपटाने के लिए एक प्रणाली का पालन करते हैं।\“\“
फिर शुरू होगा मामला

उन्होंने कहा, “2019-24 के बीच, तकनीकी और अन्य कारणों का हवाला देते हुए 102 मामले वापस ले लिए गए थे। उनमें से 65 को फिर से दायर किया गया है, तीन की समीक्षा की जा रही है जबकि 34 को रद कर दिया गया है।\“\“

पिछली सरकारों के सदस्यों के खिलाफ गलत कामों के लिए लंबित सभी मामलों को फिर से शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री विपक्ष के उस प्रश्न का उत्तर दे रही थीं जिसमें दावा किया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले को फिर से शुरू नहीं किया गया है।

बेंगलुरु में बीच सड़क पर दो लोगों ने जोप्टो राइडर को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237