search

CM नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ की न‍िहारी सुंदरता; बोले-सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का रखें पूरा ध्यान

deltin33 2026-1-9 16:56:44 views 458
  

जेपी गंगा पथ का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार। आइपीआरडी  



राज्य ब्यूरो, पटना। JP Ganga Path: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकसित किए जा रहे पार्क का भी जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ पर सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का पूरा ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विकसित किए जा रहे पार्क के हर हिस्से को देखा।

  

अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं।

यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे।

  

इस काम को जल्द पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। आनेवाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।  

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डा. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एसएम एवं कई वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476178