search

Bihar IAS Transfer: आईएएस शिवांक्षी बनीं बेतिया की नई नगर आयुक्त, लक्ष्मण तिवारी बने छपरा के डीडीसी

cy520520 2026-1-9 16:56:36 views 585
  

आईएएस शिवांक्षी दीक्षित बनीं बेतिया की नई नगर आयुक्त



जागरण संवाददाता, बेतिया। 2021 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिवांक्षी दीक्षित बेतिया की नई नगर आयुक्त बनीं हैं। इसके पहले उनकी पोस्टिंग मुंगेर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर थी।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब उनकी तैनाती बेतिया नगर आयुक्त के पद पर की गई है।

आईएएस शिवाक्षी दीक्षित इस जिले से पूर्व से परिचित हैं। प्रशिक्षण के दौरान बतौर सहायक जिलाधिकारी इनकी पदस्थापना जिले में 16 जुलाई 2022 को हुई थी। प्रशिक्षण अवधि में ये लौरिया में बीडीओ और सीओ के प्रभार में रहीं। 19 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 तक बेतिया के नगर आयुक्त के प्रभार में भी थीं।

इस वजह वे बेतिया नगर निगम की आबोहवा से परिचित भी हैं। वर्तमान में नगर निगम में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर घमासान की स्थिति है।

ऐसे में शिवाक्षी दीक्षित की नगर आयुक्त के रूप पदस्थापना से विकास को गति मिलने की संभावना है, जबकि 2021 बैच के आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का स्थानांतरण सारण छपरा हुआ है।

वे छपरा के उप विकास आयुक्त बने हैं। वे छपरा जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल; कई DDC, SDO को नई जिम्मेदारी, संजय बने BSSC के सचिव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556