search

5 करोड़ की लागत से डेढ़ KM मार्ग होगा चौड़ा, 2 दर्जन गांवों के 12 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Chikheang 2026-1-9 16:56:31 views 779
  



जागरण संवाददाता, हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से लेकर जरौठी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास बृहस्पतिवार को विधायक विजयपाल आढ़ती ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। इस मार्ग का चौड़ीकरण करीब पांच करोड़ रुपये से होगा। इससे क्षेत्र के दो दर्जनभर गांवों के लोगों को लाभ होगा।

बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं के साथ मिलकर सड़क का शिलान्यास किया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कई फैक्टरी और गांव की सीमा भी लगी हुई हैं। चौड़ीकरण के बाद 5.50 मीटर तक चौड़ी हो जाएगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से गांव श्यामपुर, मलकपुर, दादयरा और कनिया गांव की करीब 12 हजार से अधिक की आबादी को भी सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि पूरे जिले में कई सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस कारण आने वाले समय में लोगों को बड़ा लाभ भी मिलेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, ब्रह्मपाल, वैभव त्यागी, सुधीर शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह, एई मुकुल नागपाल आदि उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167267