search

बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन

LHC0088 2026-1-9 14:57:22 views 1043
  

23 IAS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन



राज्य ब्यूरो पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) के 23 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2019 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी श्री समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उनके पद को संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नालंदा को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वर्ष 2020 बैच के अधिकारियों में श्री अभिषेक पलासिया को खगड़िया से गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि श्री कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा से पटना जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे श्री शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

2021 बैच के अधिकारियों में सुश्री शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर से स्थानांतरित कर बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों में श्री पार्थ गुप्ता को पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त तथा किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त तथा काजले वैभव नितिन को बिहार शरीफ से पश्चिम चंपारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

2023 बैच के अधिकारियों में गरिमा लोहिया को पालीगंज से बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया से दानापुर, कृतिका मिश्रा को गोगरी से पटना सदर तथा आकांक्षा आनंद को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164939