search

रूस ने चलाया ब्रह्मास्त्र, यूक्रेन से हमले में पहली बार दागी ये मिसाइल; 13000 KM/H की है स्पीड

Chikheang 2026-1-9 14:26:50 views 707
  

रूस ने यूक्रेन पर दागी नई ओरेश्निक मिसाइल



डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली: रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया है। यह हमला कथित तौर पर दिसंबर में पुतिन के आवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले बदला बताया जा रहा है।

दरअसल, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सेना ने यूक्रेन पर हमले में नई ओरेश्निक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यह हमला पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के जवाब में किया गया है। हालांकि, उस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने खारिज कर दिया।

नवंबर 2024 में जब रूस ने पहली बार यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल दागा था, तो दुनिया ने इसका ट्रेलर देखा था। हालांकि, उसे डमी करार दिया गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस ताजा हमले में यूक्रेन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए जमीन और समुद्र से दागी गई अन्य मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हमला रूस की नई और बेहद ताकतवर ओरेश्निक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) से किया गया हो सकता है।
कितना खतरनाक है ओरेश्निक मिसाइल?

ओरेश्निक मिसाइल एक सटीक हथियार है, यह तेज गति और कई निशाने मारने में सक्षम है। यह पारंपरिक हथियारों से अलग है क्योंकि इसमें न्यूक्लियर वॉरहेड नहीं है, लेकिन इसके वॉरहेड में इतना पावर है कि यह किसी भी भी मजबूत सुरक्षा को तोड़ने में सफल है।
ओरेश्निक मिसाइल की स्पीड

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, इस मिसाइल का तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सूरज की सतह के समान है। ऐसे में जो भी चीजें इसके सामने आएंगी, वो जलकर नष्ट हो जाएंगी। ओरेश्निक मिसाइल बहुत तेज गति से उड़ान भरती है, इसे रोक पाना असंभव होता है। ओरेश्निक की गति लगभग माक 10 है, यानी यह 2.5 से 3 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ सकती है।  

यूक्रेन ने कहा कि 2024 में दागी गई मिसाइल को दक्षिणी रूस से लॉन्च होने के बाद अपने लक्ष्य तक पहुंचने में लगभग 15 मिनट लगे, और यह लगभग 13,600 किमी प्रति घंटे (8,450 मील प्रति घंटे) की गति तक पहुंची।
ओरेश्निक मिसाइल की रेंज

ओरेश्निक एक इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) है, इसकी रेंज करीब 1,000 से 5,500 किलोमीटर के बीच है। इसकी मारक क्षमता पारंपरिक हथियार के बावजूद परमाणु हथियार जैसी तबाही मचा सकती है। अगर रूस ने यह मिसाइल दागी तो यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचनी तय है, क्योंकि, इस तरह की मिसाइल को रोकने के लिए उसके पास कोई प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद नहीं है।
ओरेश्निक क्या है?

ओरेश्निक, जिसका नाम हेजल ट्री है, यह एक इंटरमीडिएट-रेंज हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे रूस ने नवंबर 2024 में यूक्रेन के खिलाफ सिर्फ एक बार पहले दागा था। उस समय इसमें सिर्फ डमी वॉरहेड लगे थे और इसलिए इससे सीमित नुकसान हुआ था।

अगर रात के हमले में विस्फोटक वॉरहेड लगे थे, तो यह पहली बार होगा कि रूस ने ओरेश्निक का इस्तेमाल पूरी तरह से विनाशकारी इरादे से किया है। इस हमले में रूस ने यूक्रेन में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, हालांकि नुकसान की सीमा अभी साफ नहीं हुई।
अब इसका इस्तेमाल क्यों?

रूसी सेना ने कहा कि उसने ओरेश्निक मिसाइल तब दागी, जब मॉस्को के मुताबिक पिछले साल के आखिर में उत्तरी रूस के नोवगोरोड में पुतिन के एक घर पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी। यूक्रेन ने कहा कि रूस झूठ बोल रहा है, और ऐसा कोई हमला नहीं हुआ था। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167159