search

Ayushman Card: गोपालगंज में अब भी 6 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड का इंतजार, नहीं मिल रहा मुफ्त इलाज

LHC0088 Yesterday 13:26 views 960
  

गोपालगंज में अब भी 6 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड का इंतजार



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। प्रधानमंत्री जन आराेग्य योजना जिले में सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। इस योजना के तहत सात साल की लंबी अवधि बीतने के बाद भी महज 2.36 लाख लोगों को ही आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) मिल सका है।

इस योजना के तहत जिले में 8,37,513 लोगों को आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध अबतक जिले में केवल 2,36,480 लाभुकों का ही गोल्डन कार्ड बन सका है। सबसे खराब स्थिति पंचदेवरी प्रखंड की है।

योजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2018 को की गई। शुरुआत में योजना के तहत पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार काफी तेज रही। आंकड़े बताते हैं कि एक साल के अंदर जिले में 97 हजार लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

अप्रैल 2019 के बाद योजना में सुस्ती प्रारंभ हो गई। वर्ष 2020 से प्रारंभ हुए कोरोना काल में योजना और अधिक सुस्त हो गई। यहीं कारण रहा है कि जले में अबतक मात्र करीब 26 प्रतिशत लाभुकों को ही गोल्डन कार्ड मिल सका है।
नहीं मिल पा रही निशुल्क इलाज की सुविधा

गोल्डन कार्ड के पात्र लोगों को कार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

इस योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारक लाभुक के परिवार के लोगों के निशुल्क इलाज का प्रावधान करते हुए इसके लिए अस्पताल तक को चिह्नित करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह स्थिति योजना के प्रति आम लोगों में जागरूकता की कमी के कारण पैदा हुई है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं कर रहा है।
आयुष्मान (गोल्डन) बनाने का लक्ष्य व उपलब्धि

    प्रखंड लक्ष्य उपलब्धि
   
   
   फुलवरिया
   30530
   1167
   
   
   उचकागांव
   52890
   16676
   
   
   पंचदेवरी
   25203
   8554
   
   
   थावे
   28218
   9256
   
   
   कटेया
   36561
   11188
   
   
   सिधवलिया
   54584
   15601
   
   
   हथुआ
   65023
   17273
   
   
   विजयीपुर
   39697
   9737
   
   
   बरौली
   108649
   23472
   
   
   बैकुंठपुर
   77538
   12576
   
   
   मांझा
   77538
   15998
   
   
   कुचायकोट
   102413
   21913
   
   
   गोपालगंज
   118348
   24859
   
   
   भोरे
   50331
   11722
   
क्या कहते हैं सीएस?


गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। इसमें जल्द ही तेजी लाई जाएगी। - डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147531

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com