search

बिहार ने जंगलराज को नकारा, यूपी की जनता भी गुंडाराज को करेगी खारिज: ब्रजेश

LHC0088 2026-1-9 10:57:12 views 878
  



जागरण संवाददाता, बरेली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पले गुंडों को बढ़ावा देना समाजवादी पार्टी की पुरानी पहचान रही है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की जनता इस राजनीति को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

जब-जब सपा सत्ता में रही, प्रदेश में गुंडाराज, अराजकता और भय का माहौल रहा। इसके विपरीत आज उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

आज यूपी को सुरक्षित प्रदेश–विकसित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। जैसे बिहार की जनता ने जंगलराज को नकारा है, वैसे ही उत्तर प्रदेश की जनता भी 2027 में सपा के गुंडाराज को सिरे से खारिज करेगी।  

पीर बहोड़ा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ लोगों को निश्शुल्क राशन दिया जा रहा है।

यही वजह है कि आमजन का भरोसा भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। सपा नेतृत्व को यह भली-भांति पता है कि उनकी राजनीति अब जमीन पर कमजोर पड़ चुकी है। इसी कारण वे जाति और भ्रम की राजनीति का सहारा लेकर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं, लेकिन यह वोट बैंक की राजनीति अब सफल नहीं होने वाली।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान बरेली में हत्यारे और गुंडों का राज था। उन्होंने कहा कि सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। एसआइआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध है और सभी राजनीतिक दल आयोग के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा जीता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164906