search

घना कोहरा बना रेल यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली में 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट; देखें पूरी लिस्ट

Chikheang 2026-1-9 09:56:36 views 461
  

बढ़ते कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी।  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कडा़के की ठंड के बीच रेल यात्री घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 70 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। देरी से पहुंचने के कारण ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली से बृहस्पतिवार शाम 5.55 को रवाना होने वाली बरौनी हमसफर विशेष 23.50 घंटे के विलंब से शुक्रवार शाम पौने छह बजे चलेगी। इसी तरह से कई अन्य ट्रेन देरी से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- बारिश की फुहारों से कांप उठा दिल्ली-NCR, कई इलाकों में AQI भी बहुत खराब; कोहरे से उड़ानों और ट्रेनों पर असर
लोकल ट्रेनें भी प्रभावित

मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें आधे घंटे से लेकर एक घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे कई लोगों को अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

    ट्रेन का नाम विलंब
   
   
   नई दिल्ली-बरौनी हमसफर विशेष
   23.50 घंटे
   
   
   नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष
   पांच घंटे
   
   
   नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट
   पौने चार घंटे
   
   
   हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
   तीन घंटे
   
   
   हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
   पौने तीन घंटे
   
   
   हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस
   पौने तीन घंटे
   
   
   हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई राजधानी
   सवा घंटे
   

यह भी पढ़ें- अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग का अलर्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167120