search

बोकारो में कोयला ले जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से ठेका कर्मी के दोनों पैर कटे, ट्रेन चालक पर मामला दर्ज

Chikheang 2026-1-9 08:56:45 views 526
  

जंगल-झाड़ के बीच से गुजरतीं मालगाड़ियां। (फाइल फोटो)



जासं,बोकारो। माराफारी थाना पुलिस ने प्लांट में कोयला ले जा रहे एक ट्रेन चालक पर प्राथमिकी की है। इस मामले में कुर्मीडीह बाजार रेलवे कालोनी रोड निवासी रघुनाथ गोराईं ने शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता ने बताया थ कि बीएसएल सब इम्पलायर्स मेकन लिमिटेड में ठेकेदारी करने वाली ठेका कंपनी का कर्मी है। वह बीते वर्ष सात मई को कार्यस्थल पर खाना खाने जा रहा था। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच प्लांट में कोयला लदी ट्रेन के चालक ने उसे टक्कर मार दिया।

इससे उसका दोनों पैर कट गया। उसे प्लांट मेडिकल के बाद बीजीएच पहुंचाया गया। यहां से उसे इलाज के लिए रांची भेजा गया। अभी भी वह पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। उसे कहा गया था कि उसके आश्रित को नियोजित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बगैर सिटी बजाए तेजी से रेल गाड़ी चलाने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने लगे आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167021