search

गोरखपुर में धूप के बावजूद पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, मकर संक्रांति तक रहेगा ठंड का कहर

Chikheang 2026-1-9 07:56:24 views 499
  

गोरखपुर में बढ़ेगा कोहरा, चढ़ेगी ठंड।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur Ka Mausam: करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को धूप के दर्शन हुए। ठंड से राहत मिलने की लोगों में उम्मीद जगी लेकिन सर्द पछुआ हवा ने उसे पूरा नहीं होने दिया। धूप की मौजूदगी के बावजूद पश्चिमोत्तर के पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवा ने तापमान को चढ़ने नहीं दिया। गलन को कम नहीं होने दिया।

अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक सिमट कर रह गया। न्यूनतम तापमान में भी 4.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़ने नहीं पाया। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कोहरे का कहर बढ़ेगा। कड़ाके की ठंड का सिलसिला मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी तक जारी रहेगा। लोगों को इसे झेलने के लिए तैयार रहना होगा।  

आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ। इसी वजह से लोगों को दिन से लेकर रात तक ठंड से राहत नहीं मिली। आर्द्रता के 80 से 90 प्रतिशत के होने के चलते रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास हुआ। ऐसा ऊपरी वायुमंडल में करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के चलते हुए।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी, आगरा और गोरखपुर में बढ़ी गलन

मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान भी पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगा। आर्द्रता का प्रतिशत 90 के आसपास रहने के चलते रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166988