search

12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन, हर जिले को आयोजन के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

LHC0088 2026-1-9 07:26:15 views 1091
  

12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में 12 से 26 जनवरी तक आयोजन किए जाएंगे। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में सभी विभागों और जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

12 जनवरी को युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम होंगे और 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ में होने वाले आयोजन में पर्यटन विभाग द्वारा हाट एयर बैलून स्थापित किया जाएगा। हर जिले में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की थीम पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

यूपी दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का सूचना विभाग सजीव प्रसारण करेगा। जिलों में प्रदर्शनी, संगोष्ठी, वीर रस की कविताओं का पाठ, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो, पारंपरिक खेल आदि का आयोजन कराए जाएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और पर्यटन विभाग विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

उप्र राजकीय अभिलेखागार उत्तर प्रदेश की यात्रा से संबंधित संकलित अभिलेखों की प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। युवा कल्याण विभाग 12 से 23 जनवरी तक युवाओं के लिए कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।

मुख्य सचिव ने नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग को 12 से 26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। आयोजन के लिए संस्कृति विभाग की ओर से हर जिले को एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे फ्री में होगी गणित और विज्ञान की पढ़ाई, योगी सरकार ने यूपी के छात्रों को दिया बड़ा तोहफा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164822