search

शीतलहर का कहर... रांची-जमशेदपुर में आदेश, धनबाद में स्कूल प्रबंधन ने खुद किया बंद

cy520520 2026-1-9 07:26:09 views 481
  



जागरण संवाददाता, धनबाद। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए धनबाद के कई निजी स्कूलों ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की घोषणा की है। धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को 10 जनवरी तक स्थगित कर दिया है। स्कूल की प्राचार्या पूर्णिमा सिल ने बताया कि हालांकि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

इसी तरह कार्मल स्कूल प्रबंधन ने भी नर्सरी से 12वीं तक सभी कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। स्कूल की प्राचार्या सिस्टर एम. सिल्वी ने बताया कि स्कूल 12 जनवरी को दोबारा खुलेगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने भी ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक सभी कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

डीएवी कोयला नगर में नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं 10 जनवरी तक बंद कर दी गई हैं। वहीं राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दूसरी तक की पढ़ाई स्थगित कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने बताया कि शेष कक्षाओं का संचालन तीन से चार घंटे तक सीमित किया गया है।

हालांकि अन्य सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध कई स्कूल शुक्रवार से अपने निर्धारित समय पर खुलने वाले हैं, जिसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों के संचालन का समय बढ़ाया जाए तथा कम से कम सुबह नौ बजे से कक्षाएं शुरू की जाएं।

मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए पहले ही पांच से आठ जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार ठंड के इस गंभीर हालात के बावजूद धनबाद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। जबकि राजधानी रांची और जमशेदपुर के उपायुक्तों ने स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। धनबाद में फिलहाल स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय लेकर स्कूलों को बंद कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292