search

ट्रेड डील के विरोध में फ्रांस और ग्रीस के किसानों का प्रदर्शन, 150 किमी लंबा जाम

deltin33 2026-1-8 22:56:51 views 408
  

फ्रांस और ग्रीस के किसानों ने ट्रेड डील का विरोध किया (फोटो क्रेडिट- रायटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेड डील के विरोध में फ्रांस और ग्रीस के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। फ्रांस के किसानों ने पेरिस और शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों को जाम कर दिया। वह करीब सौ ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

परिवहन मंत्री ने बताया कि दर्जनों ट्रैक्टरों ने राजधानी में जाने वाले हाईवे को जाम कर दिया, जिसमें पश्चिमी उपनगरों और नारमैंडी से पेरिस जाने वाला ए13 भी शामिल था, जिससे 150 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
फ्रांस और ग्रीस के किसानों ने ट्रेड डील का विरोध किया

दरअसल, यूरोपियन यूनियन जल्द ही दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ यह डील साइन करने वाला है।किसानों को डर है कि मर्कोसुर ब्लाक के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से ईयू में सस्ते सामान का आयात बढ़ जाएगा।

मर्कोसुर दक्षिण अमेरिका का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापार गठबंधन है। वे मवेशियों की बीमारी से निपटने में सरकार के तरीके से भी नाराज हैं। कोआर्डिनेशन रूरल यूनियन के एक वरिष्ठ सदस्य स्टीफन पेलेटियर ने एफिल टावर के मौजूद थे।
ग्रीस में 48 घंटे प्रमुख राजमार्गों को अवरुद्ध किया गया

उन्होंने बताया, \“\“हम गुस्से और निराशा के बीच हैं। वहीं एपी के अनुसार, ग्रीस में किसानों ने गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया और बढ़ती निर्माण लागत और दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ यूरोपियन यूनियन के एक ट्रेड डील को लेकर प्रमुख हाईवे, जंक्शन और टोल स्टेशनों को 48 घंटे के लिए ब्लाक कर दिया।

देश भर में मुख्य रास्तों पर ट्रैक्टरों की लाइन लग गई, जिससे आपातकालीन गाडि़यों को छोड़कर बाकी सभी ट्रैफिक रुक थम गया। ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। सरकार ने चेतावनी दी है कि वह इसे अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेगी।

(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475971