search

प्रयागराज सहित 5 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, PMFME के ऋण वितरण में अग्रणी बना उत्तर प्रदेश

Chikheang 2026-1-8 21:26:48 views 901
  



राब्यू, लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत ऋण वितरण में देश में अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश की ऋण वितरण दर सबसे अधिक है।

गुरुवार को खाद्य प्रसंस्करण कार्यालय में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बीएल मीणा की अध्यक्षता में हुई पीएमएफएमई योजना की स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में बताया गया कि योजना के तहत परियोजनाओं की स्वीकृति में प्रदेश 5475 ऋण वितरण की प्रगति के साथ वर्ष 2025-26 में देश में प्रथम स्थान पर है।

प्रदेश में ऋण वितरण दर 86 प्रतिशत है, जबकि देश की औसत दर 81 प्रतिशत है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रयागराज, कौशांबी, सुलतानपुर, कानपुर नगर और फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारियों, संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों और जनपदीय रिसोर्स पर्सन को इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166898