search

श्रवण राय फिर बनेंगे धनबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष, ढुलू महतो समेत पांच ने भरा प्रदेश परिषद का नामांकन

Chikheang 2026-1-8 19:56:50 views 1027
  

चुनाव प्रभारी राज पालीवाल और सुनील सोरेन को नामंकन पत्र सौंपते श्रवण राय।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला के भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत जिला अध्यक्ष के एक एवं प्रदेश परिषद की 5 सदस्यों की नामांकन की प्रक्रिया हुई । इस नामांकन प्रक्रिया के लिए एक दिन पूर्व विधिवत अधिसूचना जारी की गई थी।

भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक राज पालीवाल (पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार), सुनील सोरेन (पूर्व सांसद), प्रदेश प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सह प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित जिला के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहें।

सांसद ढुलू ने किया आनलाइन नामांकन: जिलाध्यक्ष पद के लिए श्रवण राय, जबकि प्रदेश परिषद के लिए पांच सदस्यों ने नामांकन किया। सांसद ढुलू महतो, विधायक शत्रुधन महतो, राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह और सरोज सिंह ने प्रदेश परिषद के लिए नामांकन किया। जबकि सांसद ढुलू महतो बाहर रहने के कारण आनलाइन नामांकन प्रपत्र भरा।

श्रवण राय का जिलाध्यक्ष होना तय: जिलाध्यक्ष पद के लिए मानस प्रसून, शेखर सिंह, धनेश्वर महतो और वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रवण राय प्रत्याशी के तौर पर थे। लेकिन जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल श्रवण राय ने नामांकन किया। जिससे यह तय हो गया है कि श्रवण राय फिर से धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष होने जा रहे हैं।

हालांकि बुधवार को ही प्रदेश इकाई ने श्रवण राय को पुन: जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय ले लिया था। आज नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्र की स्कूटनी के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों की नामों की घोषणा की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167422