search

इटावा में ठंड और शीतलहर से कांपे लोग, चार ड‍िग्री स‍ेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान; अभी बरकरार रहेगी गलन

cy520520 2026-1-8 19:56:35 views 595
  



जागरण संवाददाता, इटावा। नई साल का पहला सप्ताह पूरी तरह से दिन में चलने वाली शीतलहर के नाम रहा। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार चलने वाली शीतलहर से लोग दिन में कंपकंपा रहे हैं। बदली होने और धूप न निकलने से सर्दी से बेहाल लोगों को आग और रूम हीटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन दिनों पड़ रही हाड़कंपाऊ सर्दी से आगामी कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को दिन का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली जरूर, जो सर्द हवाओं के चलते बेअसर ही रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल मिलाकर पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आम जनमानस ही नहीं बल्कि पशु पक्षी तक सर्दी से बेहाल हैं।

ऐसे में लोग शाम ढलते ही घरों व दुकानों के बाहर आग जलाकर बैठ जाते हैं। लेकिन पशु पक्षियों को रात में कोहरा की रात बिताना काफी मुश्किल भरा हो रहा है।

    तारीख न्यूनतम तापमान
   
   
   01 जनवरी
   6.6 डिग्री सेल्सियस
   
   
   02 जनवरी
   7.4 डिग्री सेल्सियस
   
   
   03 जनवरी
   7.4 डिग्री सेल्सियस
   
   
   04 जनवरी
   3.8 डिग्री सेल्सियस
   
   
   05 जनवरी
   2.4 डिग्री सेल्सियस
   
   
   06 जनवरी
   2.6 डिग्री सेल्सियस
   
   
   07 जनवरी
   6.0 डिग्री सेल्सियस
   
   
   08 जनवरी
   4.0 डिग्री सेल्सियस
   

  

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी सुबह-शाम धुंध और कोहरा रह सकते हैं। दोपहर में धूप निकलने पर उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने की संभावना है। रात के तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात,सुबह और शाम के साथ दिन में भी शीत लहर और गलन बरकरार रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368