search

पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध किया तो आशिक ने फरसे से किया जानलेवा हमला, पति गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2026-1-8 18:26:35 views 1126
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की प्रेम संबंध का विरोध करना एक पति को महंगा पड़ गया। पत्नी ने अपने आशिक को बुलाकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पति को इलाज के लिए पहले कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।  
रिश्तेदारी के लड़के से नाजायज संबंध

घायल पति ने बताया कि उसकी पत्नी का नाजायज संबंध उसके एक रिश्तेदारी के लड़के के साथ है। वह जब भी अपनी पत्नी को उस लड़के से संबंध तोड़ने की बात कहता है तो वह मारपीट व झगड़ा करने पर उतारू हो जाती है।  

इसी क्रम में गुरुवार की सुबह में भी पति ने जब अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध किया तो उसने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया व उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पति ने आरोप लगाया है कि मारपीट के क्रम में पत्नी के प्रेमी ने उसके ऊपर फरसा से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

घटना की सूचना घायल पति ने स्थानीय थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940