cy520520 • The day before yesterday 16:56 • views 167
रिकॉर्ड तोड़ पाला गिर रहा है। जागरण
संवाद सूत्र, गरुड़ । कत्यूर घाटी में इस बार पाले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात में जबरदस्त पाला गिर रहा है। पाला गिरने से पेड़-पौधे झुलस गए हैं। ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है। लोग सुबह काफी देर में बाहर निकल रहे हैं।
चार महीने से वर्षा नहीं हुई है। सूखी ठंड हो रही है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। रिकॉर्ड तोड़ पाला गिर रहा है। सुबह का वातावरण ऐसा लग रहा है, जैसे चारों ओर बर्फ गिरी हो। पाला गिरने से कई लोग फिसलकर घायल हो गए हैं। पाले से बचने के लिए लोग सुबह बहुत देर तक घरों में दुबके रह रहे हैं। नलों में भी पानी जम जा रहा है।
कई स्थानों पर पाइप फट गए हैं। बाहर खड़े वाहनों में पाले की परत जम जा रही है। जिससे सुबह वाहन स्टार्ट नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों पर पाला जमने कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए हैं। इस बार लंबे समय से बारिश न होने से शुष्क पाला गिर रहा है। जिससे सर्दी, खासी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लग रही है।
यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अपडेट |
|