search

बरात में गया था युवक, संदिग्ध हालात में जंगल में मिला शव; राजस्व पुलिस ने शुरू की जांच

cy520520 2025-11-19 22:08:20 views 1256
  



जागरण संवाददाता, बागेश्वर । बरात में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। युवक का शव गांव के समीप जंगल में मिला, जिसे राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों के अनुसार अणा गांव निवासी 21 वर्षीय लक्की कुमार पुत्र हरीश राम 17 नवंबर को अपने पांच साथियों के साथ पचना गांव में एक बरात में शामिल होने गया था। पचना गांव उसके घर से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित है। बरात कार्यक्रम के बाद अन्य साथी तो घर लौट आए, लेकिन लक्की रात में वापस नहीं आया। उसके पिता ने मंगलवार यानी 18 नवंबर को बैजनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने अणा-लोहारचौंरा सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे जंगल की ओर युवक का शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस व राजस्व विभाग को दी।

सूचना मिलते ही कानूनगो भूपाल गिरी, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट तथा राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक भंडारी ने बताया कि स्वजन सहित किसी की ओर से अभी तक प्राथमिकी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: खराब आटा लेकर कुमाऊं कमिश्नर के पास पहुंची महिला, इसके बाद सामने आया राशन दुकान संचालक का सच
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161837