search

Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट नजदीक, अब तक रिकॉर्ड 4 करोड़ से अधिक आवेदन दर्ज

LHC0088 2026-1-8 11:56:31 views 553
  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र पीएम मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं या मिलना चाहते हैं वे पीपीसी 2026 के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। स्टूडेंट्स के अलावा टीचर्स व पेरेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
मोबाइल नंबर, ईमेल या डिजिलॉकर से कर सकते हैं अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा 2026 में रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर या ईमेल के द्वारा किया जा सकता है। छात्र दोनों में से किसी का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा इस बार Digilocker द्वारा लॉग इन करके भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई है।
आवेदन का तरीका

छात्र, टीचर्स या पेरेंट्स स्वयं ही पीपीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है-

  • परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी अपनी कैटेगरी के अनुसार- Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher, Parent का चुनाव कर उसके नीचे क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करना है।
  • अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Form Link   
रिकॉर्ड 4 करोड़ से अधिक आवेदन दर्ज

पिछले संस्करण में परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे जिसके कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। परीक्षा पे चर्चा के लिए अब तक 4,05,81,955 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 3,77,51,681 टीचर्स की संख्या 23,00,231 और पेरेंट्स की संख्या 5,30,043 है। ये अभी तक रिकॉर्ड है। 11 जनवरी तक आवेदन 4.5 करोड़ से अधिक आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Career in Food Safety: इन एग्जाम से चुनें फूड सेफ्टी की फील्ड में सुनहरा भविष्य
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164529