प्रतीकात्मक फोटो
संवाद सूत्र जागरण, नांगलसोती, (बिजनौर)। नांगलसोती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कई गई पोस्ट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम दहिरपुर निवासी दो बाइक सवार युवकों पर आधा दर्जन युवकों ने तमंचों से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक की जांघ में गोली लग गई, जबकि उसका साथी किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
ग्राम दहिरपुर निवासी उस्मान अपने साथी फहीम के साथ बुधवार की रात करीब 10.45 बजे किसी कार्य से नहर मार्ग से भागूवाला की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक श्यामीवाला नहर पटरी के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में उस्मान की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो गोलियां मोटरसाइकिल की टंकी में भी लगीं। फायरिंग के दौरान फहीम ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणाें को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच में सामने आया कि आरोपित और घायल युवक के बीच विवाद का कारण इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट बना। पहले युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में वर्चस्व की लड़ाई में बदल गई।
मंडावली थाना क्षेत्र के श्यामीवाला और नारायणपुर निवासी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|